फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pathania danced wearing chola-dola in traditional Gaddi costume

Chamba News: पारंपरिक गद्दी वेशभूषा में चोला-डोला पहन पठानिया ने किया नृत्य

Sat, 14 Sep 2024 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Pathania danced wearing chola-dola in traditional Gaddi costume
छतराड़ी जातर मेले के दौरान नृत्य करते विधानसभ उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया समेत अन्य लोग।
चंबा। विधानसभा उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मां शिव-शक्ति के छतराड़ी स्थित ऐतिहासिक मंदिर परिसर में जिला स्तरीय जातर मेले में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने पारंपरिक गद्दी वेशभूषा चोला-डोला पहनकर मां शिवशक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना की। लोक परंपरा के अनुसार शहनाई, ढोल, नगाड़ों की स्वर लहरियों के बीच स्थानीय लोगों के साथ लोक नृत्य भी किया।
पठानिया ने इस दौरान यात्रा मेले में भाग लेने वाले लोकनाट्य दलों के 200 से अधिक प्रतिभागियों को इलेक्ट्रिक कैटल भेंट की। राधा अष्टमी के दूसरे दिन से जातर मेले का आयोजन किया जाता है। मणिमहेश डल झील से पवित्र जल लाकर मां की मूर्ति को स्नान करवाया जाता है। इसके पश्चात मां की पूजा-अर्चना करने के पश्चात मुखौटे पहनकर नृत्य करने की परंपरा का निर्वहन किया जाता हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का यह मानना है कि ऐसा करने से राक्षक एवं बुरी आत्माओं को गांव से भगा दिया गया है। मेले का मुख्य आकर्षण पौराणिक खप्पर बुढ़ा नृत्य (मुखौटा डांस) और पारंपरिक वेशभूषा में एक दूसरे के हाथ पकड़कर किया जाने वाला डंडारस लोकनृत्य रहता है। पारंपरिक चोले-डोरे और लंबी टोपी के ऊपर सजी कलगी के साथ डंडारस लोकनृत्य के उन खूबसूरत लम्हों को देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचते हैं। मेले के दौरान चार दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। तीन दिन तक दोपहर में होने वाले जातर मेले में पारंपरिक परिधानों में केवल पुरुष ही लोक नृत्य में भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed