{"_id":"66e4727ce6fb477620027911","slug":"passenger-waiting-room-will-be-made-suitable-for-winter-season-in-kilar-chamba-news-c-88-1-ssml1004-132991-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किलाड़ में सर्दियों के मौसम के अनुकूल बनेगा यात्री प्रतीक्षालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किलाड़ में सर्दियों के मौसम के अनुकूल बनेगा यात्री प्रतीक्षालय
Fri, 13 Sep 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। परिवहन निगम के सब डिपो किलाड़ के पुराने और नए निर्माणाधीन बस स्टैंड का एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन ठाकुर ने दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने किलाड़ बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षा भवन को यात्रियों की सुविधा के लिए शीतकालीन मौसम के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
साथ ही घाटी में विभाग की ओर से दी जा रहीं सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि इससे पूर्व पांगी घाटी में वर्ष 1993 में एचआरटीसी के पूर्व प्रबंध निदेशक ने दौरा किया था। 31 साल बाद वह पांगी घाटी के दौरे पर पहुंचे हैं। बताया कि घाटी में परिवहन निगम की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, इनमें सुधार करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
--