{"_id":"63ed1660948112a2b801353e","slug":"pangi-connected-to-kullu-manali-road-after-eight-days-chamba-news-c-19-1-61073-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्बा: आठ दिन बाद कुल्लू-मनाली सड़क से जुड़ी पांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्बा: आठ दिन बाद कुल्लू-मनाली सड़क से जुड़ी पांगी
विज्ञापन
घाटी की 19 पंचायतों की सैकड़ों की आबादी को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी आठ दिन के बाद वाया कुल्लू-मनाली सड़क से जुड़ पाया। आठ दिन पहले बर्फबारी के कारण पांगी घाटी शेष दुनिया से पूर्ण रूप से कट चुकी थी। इसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी किलाड़ अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को झेलनी पड़ी। बुुधवार को बीआरओ ने वाया कुल्लू-मनाली मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। हालांकि सड़क पर बर्फ अभी भी है लेकिन इतनी अधिक नहीं है कि वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकती। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने मार्ग को बहाल करने के साथ यह भी चेतावनी दी है कि वाहनों को संभल कर ही चलाएं। पांगी के लिए अब जिला मुख्यालय आने के लिए वाया कुल्लू-मनाली 600 किलोमीटर का सफर करके पहुंचा जा सकता है। जबकि वाया जम्मू-कश्मीर सड़क मार्ग अभी तक बाधित पड़ी है। पांगी घाटी को जिला मुख्यालय के साथ जोड़ने वाला सबसे कम दूरी वाला मार्ग वाया साच पास अभी तक बंद है जो मई-जून में खुल सकता है। इस मार्ग की पांगी से चंबा की दूरी मात्र 172 किलोमीटर है लेकिन साच पास मौजूदा समय में बर्फ के पहाड़ से लदा हुआ है जिसे मौजूदा समय में बहाल कर पाना मुश्किल है। फिलहाल पांगीवासियों को वाया कुल्लू-मनाली मार्ग खुलने से भी राहत मिली है। अब पांगी में फंसे हुए लोग टैक्सी के जरिये वाया कुल्लू-मनाली होकर जिला मुख्यालय या अन्य जिलों का रुख कर सकते हैं। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अधिशासी अभियंता महिंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्ठि की है।