फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat doument burnt

उपायुक्त की शरण में पहुंचा मौड़ा पंचायत का शिकायतकर्ता

Tue, 22 Dec 2015 07:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 22 Dec 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
panchyat doument burnt

 मौड़ा पंचायत कार्यालय में आरटीआई का रिकॉर्ड जलाने के बाद दूसरे दिन भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जरूर बटोरे हैं लेकिन किसी के नाम का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस की धीमी जांच से मामले पर संदेह गहरा गया है।

विज्ञापन



उधर, इस सारे मामले में केंद्र बिंदू सूचना मांगने वाला व्यक्ति उपायुक्त की शरण में पहुंच गया है। मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात कर उसने सुरक्षा की मांग की है। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में शिकायतकर्ता शोभिया राम ने मौड़ा पंचायत में 80 लाख रुपये के गबन की बात कही है जिसका खुलासा सूचना अधिकार के तहत बनाई गई रिपोर्ट में होना था। ऐसे में मामले में फंस रहे लोगों ने पूरा रिकॉर्ड जला डाला है।
विज्ञापन



मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भी पुलिस को सख्ती से काम करने और तह तक पहुंचकर मामले से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि विकास खंड सलूणी की मौड़ा पंचायत कार्यालय में कुछ लोगों ने रविवार की रात घुसपैठ कर करके आरटीआई सूचना की रिपोर्ट और उससे संबंधित असल दस्तावेजों को जला दिया था। पंचायतीराज चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने पंचायतीराज विभाग के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन को भी परेशानी में डाल दिया है।
कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर रहे हैं तो कुछेक इसे पंचायतीराज फर्जीबाड़े से बचने के लिए की गई कार्रवाई से जुड़ा हुआ मान रहे हैं। अगर यह सूचना आरटीआई मांगने वाले तक पहुंच जाती तो गोरखधंधे का पर्दाफाश हो सकता था। लिहाजा पुलिस भी इस मामले को इसी दिशा से जोड़ कर देख रही है। ऐसे में कानून एवं न्याय व्यवस्था के हिसाब से यह मामला बहुत संगीन माना जा रहा है।
पुलिस दावा कर रही है कि किसी भी सूरत में इस वारदात को अंजाम देने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना किहार के एसएचओ जगदीश ने बताया कि पुलिस सबूत जुटा कर कार्रवाई करेगी ताकि आरोपियों के पास बचने का विकल्प न बचे। इसी दिशा में पुलिस की जांच प्रगति कर रही है।


इनसेट...
पुलिस अधीक्षक करेंगे मामले की जांच : उपायुक्त
उधर, उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक चंबा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और जांच पूरी करने के बाद जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed