फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Panchayat Samiti for the second time in Chamba

लगातार दूसरी बार पंचायत समिति चंबा में लहराया भगवा

Fri, 29 Jan 2021 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Samiti for the second time in Chamba
चंबा में नवनिर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। - फोटो : Chamba
चंबा। पंचायत समिति चंबा में लगातार दूसरी बार भाजपा भगवा लहराने में कामयाब हुई है। हालांकि, पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। आपसी सहमति न बन पाने के कारण ऐसा हुआ है। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित गुरदेव को बारह और दूसरे उम्मीदवार त्रिलोक को छह वोट मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए तीन पंचायत समिति सदस्यों ने अपनी दावेदारी ठोकी। इसमें तिलक राज को 12, चंपावती को छह और तीसरे दावेदार को कोई वोट नहीं मिला। हैरानी की बात तो यह है कि तीसरे उम्मीदवार ने अपना वोट तक अपने पक्ष में नहीं डाला। बहरहाल, चंबा में भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी कब्जाई। इससे पहले एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, दूसरी तरफ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति न बन पाने पर चुनाव की घोषणा हुई। इसके बाद नेतागणों की आवाजाही भी काफी बढ़ गई। चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा समर्थित पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सदर विधायक पवन नैयर से भी मिले। जश्न के बाद अपने अपने क्षेत्रों की ओर रवाना हुए। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने पंचायत समिति चंबा पर कब्जा किया था, लेकिन वर्ष 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा ने कांग्रेस से पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सरदारी छीन ली। बहरहाल, यह लगातार दूसरा अवसर है, जब भाजपा ने पंचायत समिति चंबा पर अपना कब्जा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed