फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pakka averted, money not received to save locality from landslide, lapsed

Chamba News: पक्का टाला मोहल्ला को भूस्खलन से बचाने को आया पैसा नहीं हुआ लैप्स

Sat, 16 Mar 2024 07:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 16 Mar 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Pakka averted, money not received to save locality from landslide, lapsed
डाइट नाहन में कार्यशाला के दौरान एक गतिविधि पेश करती डीएलएड प्रशिक्षु। संवाद
पक्का टाला मोहल्ला को भूस्खलन से बचाने को आया पैसा नहीं हुआ लैप्स
विज्ञापन

तीन करोड़ की धनराशि अभी भी लोक निर्माण विभाग के खाते में सुरक्षित
लोक निर्माण विभाग इस कार्य को पूर्ण करने के लिए बना रहा है योजना
नई डीपीआर बनाकर पक्काटाला मोहल्ला में की जाएगी सीमेंट की स्प्रे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद के चौगान वार्ड के पक्का टाला मोहल्ला को भूस्खलन से बचाने के लिए आया पैसा लोक निर्माण विभाग के खाते में ही जमा है। यह पैसा जल्द इस मोहल्ले को भूस्खलन से बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इस पैसे का सदुपयोग करने के लिए नई डीपीआर बना रहा है। पहले विभाग ने इस कार्य को अंजाम देने के लिए छह करोड़ की डीपीआर बनाई थी। इसमें विभाग को तीन करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी। इसमें डीपीआर के मुताबिक पूरी धनराशि विभाग को मंजूर नहीं हो पाई। इसके चलते अब विभाग ने तकनीकी औपचारिकताओं को दूर करते हुए इस कार्य की नई डीपीआर बनाने की योजना बनाई है। इसको लेकर विभाग ने युद्धस्तर पर डीपीआर बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। पक्का टाला मोहल्ला की पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग जल्द ही इसमें सीमेंट की स्प्रे करवाने की योजना बना रहा है। भाजपा के नेता इस कार्य का पैसा लैप्स होने को लेकर हो हल्ला कर रहे हैं, लेकिन विभागीय जानकारी के अनुसार इस कार्य का पैसा कोई लैप्स नहीं हुआ है। नई डीपीआर बनाकर इस कार्य को विभाग जल्द ही अमलीजामा देने की योजना में है। साल नाला में इन दिनों मोटरेबल पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल के बनने से पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे करने के लिए मशीनें आसानी से वहां पहुंच सकती हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि पक्का टाला में सीमेंट स्प्रे को लेकर आया पैसा लैप्स नहीं हुआ है। यह पैसा विभाग के खाते में सुरक्षित है। इस कार्य को अमलीजामा पहुंचाने के लिए विभाग योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed