फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   oxysion plant will start work soon

ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने में जुटी टीम

Fri, 30 Apr 2021 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
oxysion plant will start work soon
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करवाने के लिए एसडीएम की अगुवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। सिविल इंजीनियर एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने अधिकारियों से संपर्क कर शुक्रवार से ऑक्सीजन प्लांट में मशीनरी और अन्य उपकरणों को स्थापित करवाकर इसे शुरू करवाने का निर्णय लिया है। इसके तहत शुक्रवार को एसडीएम, आईटीआई प्रधानाचार्य, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता और एनएचपीसी अधिकारियों की संयुक्त टीम ऑक्सीजन प्लांट में अधूरे कार्य को पूरा करने में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार तक ऑक्सीजन प्लांट में मशीनरी सहित अन्य उपकरण स्थापित करवाकर इसे चालू करने की उम्मीद है। ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाने से मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन मरीजों को बिस्तर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते दिसंबर 2020 में मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद शुरू हो गई थी। हैरानी की बात यह है कि करीब पांच माह बीत जाने के बावजूद ऑक्सीजन प्लांट शुरू नहीं हो पाया। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने आईटीआई प्रधानाचार्य लचोड़ी राहुल राठौर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता राज सिंह भारद्वाज, एमएस डॉ. मोहन सिंह और एनएचपीसी के इंजीनियरों से संपर्क साध कर शुक्रवार को व्यवस्था का जायजा लेकर मशीनरी और अन्य उपकरणों को स्थापित करने के कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि प्लांट में मशीनरी और अन्य उपकरण स्थापित करने के बाद बिजली को भी सुचारु किया जाएगा। कहा कि शनिवार तक प्लांट में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एमएस डॉ. मोहन सिंह ने कहा कि एसडीएम की अगुवाई में विभागीय टीम ने ऑक्सीजन प्लांट में कार्य करना शुरू किया है। कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी भी तन्मयता से कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed