फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Organization officials were furious over the delay in the construction of the tunnel.

Chamba News: टनल के निर्माण में देरी पर भड़के संगठन के पदाधिकारी

Fri, 06 Mar 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Organization officials were furious over the delay in the construction of the tunnel.
चंबा। मंगला-चुवाड़ी टनल के निर्माण में देरी और चंबा मेडिकल कॉलेज सरोल शिफ्ट न होने के मामले को लेकर भारतीय वीर दल और बेटी सुरक्षा दल के पदाधिकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारियों ने तीन दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू किया। पदाधिकारियों ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर स्थित पार्क में धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। पदाधिकारियों उत्तम चंद वशिष्ठ, सूर्या भानू प्रताप, नागेश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से लोगों को टनल निर्माण के मामले पर ठगा जा रहा है। बताया कि सरकार की ओर से कोई भी विशेष विकासात्मक कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। सरोल में मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य हो गया है मगर अभी तक मुख्यालय से शिफ्ट नहीं किया गया है। सरकार विकास के दावे कर रही है मगर धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है। उन्होंने सरकार को चेताया है कि जल्द चंबा मेडिकल कॉलेज को सरोल शिफ्ट किया जाए, साथ ही मंगला चुवाड़ी टनल का कार्य शुरू किया जाए। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed