Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Opportunity to become Anganwadi worker and assistant

Chamba News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बनने का मौका

Wed, 26 Nov 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Opportunity to become Anganwadi worker and assistant
चंबा। बाल विकास परियोजना मैहला के तहत आते आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन कार्यकर्ता और छह सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत सुनारा के आंगनबाड़ी केंद्र मझाटा, पंचायत कीड़ी के बंजल-प्रथम और पंचायत अठलुईं के चलोगा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, आंगनबाड़ी सहायिका के पद पंचायत उटीप के सीग्राम, ग्राम पंचायत बलोठ के अगाहर और ग्रोंडी, ब्रेही के सादुन, मंगला के कुड्डनी और ग्राम पंचायत बंदला में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया (उप गांव) की सामान्य निवासी महिला ही पात्र होगी। इसमें आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक न हो। प्रमाण तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी होना अनिवार्य है। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हो और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो (बारहवीं) पास हो। बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला राजेश रॉय ने बताया कि यदि कोई आंगनबाड़ी सहायिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करती है तो उसके मानदेय को आय मानदंड में छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे एसडीएम कार्यालय चंबा में होंगे। इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला के कार्यालय में 30 दिसंबर 2025 तक जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed