फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Only seven out of 15 Panchayat Samiti members arrived at the oath ceremony

पंचायत समिति भरमौर को नहीं मिल पाएं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

Fri, 29 Jan 2021 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Only seven out of 15 Panchayat Samiti members arrived at the oath ceremony
भरमौर(चंबा)। भरमौर पंचायत समिति को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नहीं मिल पाए। शुक्रवार को एसडीएम भरमौर मनीष सोनी की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 15 पंचायत समिति सदस्यों में से महज सात सदस्यों का पहुंचना और शपथ ग्रहण करना इसका मुख्य कारण रहा। नतीजतन, अब सोमवार को शेष बचे आठ सदस्यों की शपथ के बाद ही पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संभव हो पाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि भरमौर पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद हथियाने के लिए भाजपा और कांग्रेस में सह और मात का खेल शुरू हो गया है। कुल15 सदस्यों वाली पंचायत समिति भरमौर के लिए 8 सदस्यों का एक तरफ होना जरूरी है। ऐसे में अब कौन दल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को अपने खेमे में करता है। इ
विज्ञापन

सके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने गठजोड़ शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, अंदर खाते कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता बैठकें कर अधिक से अधिक पंचायत समिति सदस्यों को अपनी ओर करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भरमौर पंचायत समिति के बीते चुनाव 2015 की बात की जाए तो कांग्रेस के सत्तारूढ़ और मंत्री होने पर भी भाजपा भरमौर ब्लॉक से समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को अपने पाले में लाने में कामयाब हुई थी, लेकिन इस बार दोनों दल पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर अपने-अपने दावे जता रहे हैं। शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की शपथ होनी थी, लेकिन, सात सदस्य ही शपथ लेने पहुंच पाए, जबकि आठ सदस्य आज नहीं पहुंच पाएं।
इनसेट
इन्होंने ली शपथ
पंचायत समिति संचूई से पवन कुमार, गरोला/उलांसा से पवन कुमार, खणी/ग्रीमा से सलोचना देवी, दुर्गेठी/औरा से अंजना देवी, जगत/रूहणूकोठी से सुलक्षणा देवी, तुदांह/बडग्रां से कंचू देवी, पूलन-घरेड़ से शकुंतला देवी ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण की।

इनसेट
एसडीएम भरमौर मनीष सोनी ने बताया कि शुक्रवार को पंचायत समित सदस्यों के शपथ समारोह में महज सात सदस्य ही पहुंचें और उन्होंने शपथ ग्रहण की। बताया कि सोमवार को अब पंचायत समिति के शेष सदस्य शपथ लेंगे तथा उसी दिन पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी चुनाव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed