फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Only devotees show the path of love and harmony: Arun

भक्त ही दिखाते हैं प्रेम और सद्भाव का मार्ग : अरुण

Sun, 18 Aug 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Aug 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Only devotees show the path of love and harmony: Arun
चंबा। संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महात्मा अरुण महाजन ने की। सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर दूरदराज क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। महात्माओं ने सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की शिक्षाओं को विचारों और भजनों से व्यक्त किया। महात्मा अरुण महाजन ने कहा कि भक्त हमेशा भक्ति भरा जीवन जीने के लिए अग्रसर रहते हैं और स्वयं रोशनी से युक्त रहते हैं। समाज को भी ऐसी प्रेरणा देते हैं। भक्त ही होते हैं, जो संसार को प्रेम, नम्रता, सहनशीलता, विशालता और शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। संवाद
विज्ञापन

-----------
श्री सत्य साई सेवा समिति ने रोपे पौधे
चुवाड़ी (चंबा)। श्री सत्य साई सेवा समिति चुवाड़ी ने पौधरोपण किया। जोत मार्ग के पास चामुंडा मंदिर से नीचे हरड़, बहेड़ा, जामुन, आंवला आदि औषधीय गुणों के पौधों के अतिरिक्त शीशम, कचनार (कराली) के 81 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पुरूष, महिला व युवा वर्ग के साथ बाल विकास चुवाड़ी के बच्चों ने भाग लिया। 37 लोगों ने भागीदारी निभाई। श्री सत्य साई सेवा संगठन सदस्यों को वन विभाग के बीओ सुरेश कुमार शर्मा ने वन संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जो राजकीय प्राथमिक पाठशाला ( विद्या ज्योति) के आसपास लगाए पौधे सफल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed