फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One-way system implemented in Dalhousie, will get rid of jam

डलहौजी में वन-वे व्यवस्था लागू, जाम से मिलेगी निजात

Mon, 11 Apr 2022 09:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
One-way system implemented in Dalhousie, will get rid of jam
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी में पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पर्यटकों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए प्रशासन के आदेशानुसार डलहौजी में वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। वन-वे व्यवस्था के तहत पर्यटन स्थल डलहौजी आने वाले पर्यटकों को वापसी के लिए बैलून कैंट और सुभाष चौक से वाया जीपीओ से वापसी की व्यवस्था की गई है। वन-वे व्यवस्था लागू करने के साथ ही यहां वीकेंड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है, जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी चिह्नत स्थानों पर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी दे रहे हैं। गौरतलब है कि वैश्विक महामारी के दो साल बाद इस बार कारोबारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

वर्तमान में डलहौजी में 115 के करीब होटल और हट पूरी तरह से 60 से 70 प्रतिशत तक पैक हैं। इससे होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। उपायुक्त डीसी राणा ने डलहौजी प्रशासन के साथ बैठक कर प्रशासनिक तौर पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते पुलिस विभाग की ओर से 15 अतिरिक्त जवान वीकेंड पर डलहौजी में पहुंच कर व्यवस्था को चाकचौबंद करने में तैनात स्टाफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी दे रहे हैं। वर्तमान में डलहौजी में यातायात पुलिस के 30 जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। होटल एसोसिएशन डलहौजी के उपाध्यक्ष करण मोंगा ने बताया कि डलहौजी के होटलों में 60 से 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है।
विज्ञापन

एसडीएम जगन ठाकुर ने बताया कि पर्यटन सीजन को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है। डलहौजी में वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। उपायुक्त के निर्देशों के चलते विशेष प्रबंध किए गए हैं। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि वीकेंड पर पुलिस के 15 अतिरिक्त जवान यातायात व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed