{"_id":"57dad6e34f1c1bd136d4796c","slug":"one-kidnap-in-dal-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ मणिमहेश गया व्यक्ति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के साथ मणिमहेश गया व्यक्ति लापता
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Thu, 15 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के जोगेंद्रा गांव का एक व्यक्ति मणिमहेश यात्रा से अपने घर वापस नहीं लौटा है। लापता देसराज अपनी पत्नी के साथ सात सितंबर को मणिमहेश डल झील के लिए रवाना हुआ। जहां से सभी ने सकुशल मणिमहेश डल झील में पहुंच कर स्नान किया। इसके बाद वापसी पर मणिमहेश डल झील पर से ही देसराज कहीं गुम हो गया।
विज्ञापन
कुछ देर इंतजार करने के बाद जब काफी समय हो गया तो पत्नी और अन्य संबंधी वापस आ गए ताकि रास्ते में कहीं देसराज मिल सके। लिहाजा वहां से देसराज की पत्नी अन्य संबंधी के साथ हड़सर फिर भरमौर पहुंची। जहां पर सभी जगह उन्होंने देसराज की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जब रिश्तेदारों के पास भी उसका कुछ पता नहीं चला तो देसराज के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना चुवाड़ी में कर दी। जहां से चुवाड़ी पुलिस ने भरमौर पुलिस को आगामी कार्रवाई के लिए राजी कर लिया है।
विज्ञापन
नतीजतन भरमौर पुलिस ने देसराज की खोज शुरू कर दी है। वहीं देसराज के परिजन भी पंद्रह सितंबर को देसराज की तलाश में मणिमहेश डल झील की ओर रवाना हो गए हैं। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामला काफी उलझा हुआ है। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन