फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One has to run for miles even to get medicine for headache.

Chamba News: सिरदर्द की दवा लेने के लिए भी लगती है मीलों की दौड़

Fri, 10 May 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
One has to run for miles even to get medicine for headache.
सिहुंता (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात के कई क्षेत्रों में ग्रामीण बेहतर स्वास्थ्य सेवा से महरूम हैं। इन्हें मीलों सफर कर स्वास्थ्य सेवा नसीब हो पाती है। इसमें कामला पंचायत भी शामिल है।
विज्ञापन

लोगों को सिर दर्द की दवाई लेने के लिए पांच से दस किलोमीटर का सफर तय कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट जाना पड़ता है। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान नहीं करवा पाए हैं। हालांकि, ग्रामीण बीस सालों से स्वास्थ्य केंद्र बनने की आस लगा बैठे हैं, लेकिन अभी तक ग्रामीणों की चिर लंबी मांग पूरी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों में रोष है कि आज तक राजनेताओं की ओर से उनका महज वोट बैंक के लिए ही प्रयोग किया जाता रहा है। चुनाव जीतने के बाद कोई भी ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने के लिए प्रयासरत नहीं रहता है। इसी ही वजह से कि कामला पंचायत की तीन हजार की आबादी आज भी स्वास्थ्य सेवा से वंचित हैं।
विज्ञापन

--



पंचायत की आबादी तीन हजार है। यहां आज तक स्वास्थ्य सेवा की सुविधा नहीं है। सिर दर्द हो या पेट दर्द, दस किलोमीटर दूर जाकर प्राथमिक उपचार नसीब होता है। कामला पंचायत में एक स्वास्थ्य केंद्र की काफी आवश्यकता है। - माधो राम
विज्ञापन
विज्ञापन




--



प्रदेश सरकार यूं तो लोगों को हर सुविधा देने के दावे करती है, लेकिन किसी भी सरकार ने कामला पंचायत में एक स्वास्थ्य केंद्र को खोलना जरूरी नहीं समझा है। सरकार को उनकी चुनावों के दौरान ही याद आती है। - दौलत राम

--



पिछले बीस सालों से कामला पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार आज तक उनकी इस मांग को पूरा नहीं कर पाई है। मजबूरन उन्हें निजी दुकानों से ही दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। - विक्रम सिंह



--कामला पंचायत में ही अगर स्वास्थ्य सेवा मिले तो क्षेत्र के लोगों को मीलों का सफर करने से निजात मिलेगी। साथ ही दवाइयों की दुकानों का भी रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे ग्रामीणों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। - सुरेंद्र कुमार




--



बीएमओ डॉ. श्याम लाल शर्मा ने कहा कि पंचायत की ओर से प्रस्ताव दें। इसके बाद उच्चाधिकारी को प्रस्ताव के माध्यम से अवगत करवाया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द लोगों की समस्या का समाधान हो जाए।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed