{"_id":"5ef77bc78ebc3e42de778a81","slug":"one-died-in-sunara-chamba-chamba-news-sml336810529","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनारा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनारा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत सुनारा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक स्तर पर युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई लग रहा है। वहीं, भरमौर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज चंबा में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुनारा के गांव तागी में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई।
मृतक युवक की पहचान सैंटी शर्मा पुत्र रतन चंद गांव भटवाड़ा डाकघर राड़ी उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। सैंटी शर्मा गांव धरवाला में बार्बर की दुकान चलाता था। वह शुक्रवार को गांव तागी गया था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात मृतक युवक के घर से पुलिस चौकी गैहरा में एक फोन आया।
विज्ञापन
इसमें मृतक के परिवार वालों ने युवक के जहर खाने की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद गैहरा पुलिस चौकी से टीम गांव तागी पहुंची। इसके बाद डीएसपी चंबा अजय कपूर ने भी शनिवार को मौके स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
डीएसपी अजय कपूर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से मानी जा रही है। युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है और शव से कुछ ही दूरी पर उलटी भी मिली है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।