फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died due to fall in gorge in kihar chamba

मवेशियों को चराते समय नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Thu, 16 Jul 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
one died due to fall in gorge in kihar chamba
सलूणी (चंबा)। किहार के कशीरी गांव में मवेशियों को चराते समय नाले में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बुधिया राम पुत्र घपोली निवासी कशीरी के रूप में हुई है। वह बुधवार को मवेशियों को चराने के लिए गांव के साथ लगते जंगल में गया था।
विज्ञापन

यहां पर अचानक पांव फिसलने से वह नाले में गिर गया। नाले में गिरते समय उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे घायल अवस्था में नाले से निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किहार पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

वीरवार को घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। मगर मेडिकल कॉलेज लाते समय घायल ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों के सौंप दिया गया है। तहसीलदार सलूणी बालकृष्ण ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन ने दस हजार की फौरी राहत दी है।

पंचायत प्रधान बेबी मांगरा ने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द दुर्घटना में दी जाने वाली राशि जारी की जाए। डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed