फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one arrested in chitta case from kangra

चिट्टे को बचने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2019 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
one arrested in chitta case from kangra
चंबा। चंबा पुलिस ने चिट्टा बेचने के मामले में मुख्य सरगना को कांगड़ा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस हाल ही में चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने कांगड़ा के शख्स से दस हजार रुपये में चिट्टा खरीदा था। मुख्य आरोपी की पहचान दरबारी लाल निवासी गांव भद्रोहा तहसील इंदोरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जोकि पहले भी अलग-अलग आबकारी और एनडीपीएस मामलों में शामिल रहा है। उपरोक्त सभी आरोपियों को एलडी जेएमआईसी डलहौजी में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि चंबा में पुलिस चिट्टे के साथ कई आरोपियों को पकड़ चुकी है। लेकिन, अभी तक पुलिस चिट्टा बेचने वाली बड़ी मछली को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब पुलिस को इसमें कामयाबी मिली है। पुलिस के मुताबिक चार अगस्त को चुवाड़ी थाना की पुलिस ने दो युवाओं को चिट्टे के साथ पकड़ा। इन युवाओं से पुलिस ने गहनता से पूछताछ भी की। इस दौरान आरोपी युवाओं ने चिट्टे को बेचने वाले का नाम पुलिस को बताया। इसके साथ ही बताया कि उन्होंने मुख्य आरोपी से चिट्टा दस हजार रुपये देकर खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए एएसआई वीरेंद्र की अगुवाई में टीम का गठन किया। इसके साथ ही टीम को मुख्य आरोपी को पकड़ने की जिम्मेवारी दी गई। टीम ने मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए चतुराई से जाल बिछाया। बुधवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी भद्रोहा गांव में छिपा है। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर दबोच लिया। उसे भागने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed