फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   On the question of shortcomings of Chamba hospital, the union minister left

चंबा अस्पताल की कमियों के सवाल पर उठकर चले गए केंद्रीय मंत्री

Fri, 10 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
On the question of shortcomings of Chamba hospital, the union minister left
चंबा में पत्रकार से बातचीत के दौरान उठकर जाते केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीर? - फोटो : Chamba
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा की कमियों के बारे में पूछे सवाल का जवाब देने के बजाय केंद्रीय मंत्री सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे। स्वास्थ्य सुविधाओं का सवाल फिर आया तो केंद्रीय मंत्री प्रेसवार्ता छोड़ चले गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पौने पांच लाख की आबादी के लिए खुले मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सीय स्टाफ के 217 पद स्वीकृत हैं। इसमें से फैकल्टी और अन्य चिकित्सकों के करीब 45 फीसदी पद ही भरे हुए हैं। लंबे समय से मेडिकल कॉलेज में महिला रोग विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि प्रदेश सरकार चिकित्सकों को चंबा भेजती है लेकिन कुछ ही दिनों में ये चिकित्सक तबादले रद्द करवा कर दूसरी जगहों पर ज्वाइंनिग दे रहे हैं। नतजीतन मेडिकल कॉलेज में इस समय स्वास्थ्य सेवा के हाल-बेहाल हैं। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों के बारे में पूछे प्रश्न पर प्रदेश सरकार से बात करने का हवाला देते हुए उठ कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस कार्यकाल में चंबा के लिए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ। लेकिन सत्तासीन भाजपा सरकार मेडिकल कॉलेज को सुचारू रूप से चलाने में विफल हो रही है। भाजपा के मंत्री ही विधानसभा में सरकार के समक्ष मेडिकल कॉलेज चंबा की कमियों को दूर करने का रोना रो रहे हैं। कमियों को दूर करने के बजाय भाजपा नेता सरकार की उपलब्धियां गिनाने में लगे रहते हैं।

नीरज नैयर, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी चंबा।
जब भी मुद्दों की बात की जाती है भाजपा दामन छुपा कर भाग जाती है। चुनाव नजदीक आ रहे हैं और केंद्र सरकार अपने-अपने केंद्रीय मंत्री को जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं वहां पर भेज रही है। मेडिकल कॉलेज चंबा की कमियों के बारे में सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री यहां-वहां की बात करने लगे। इस दौरान सदर विधायक और मुख्य सचेतक भी उनके साथ रहे। इन विधायकों की नाकामी की वजह से केंद्रीय मंत्री को प्रेसवार्ता छोड़ कर भागना पड़ा।
सलीम खान, जिला महासचिव, आम आदमी पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed