फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   On Himachal Day, Minister Rajesh Dharmani took the salute at a grand parade at Chamba Chaugan.

Chamba News: तीन साल में 15.25 करोड़ से लगाए 243 ट्रांसफार्मर, 165 की क्षमता बढ़ाई

Wed, 15 Apr 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
On Himachal Day, Minister Rajesh Dharmani took the salute at a grand parade at Chamba Chaugan.
चंबा हिमाचल दिवस को लेकर चंबा चौगान में परेड के दौरान वन विभाग की टुकड़ी।संवाद
हिमाचल दिवस पर चंबा चौगान में मंत्री राजेश धर्माणी ने ली भव्य परेड की सलामी
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, बहादुर सैनिकों को अर्पित किए श्रद्धासुमन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल दिवस पर ऐतिहासिक चौगान में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
परेड कमांडर पुलिस इंस्पेक्टर (महिला) पंकज शर्मा के नेतृत्व में हिमाचल पुलिस, होमगार्ड, वनरक्षक, एसपीओ, एनसीसी, नर्सिंग कॉलेज, एनएसएस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा मंत्री ने हिमाचल के गठन में बहुमूल्य योगदान देने वाली महान विभूतियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर भूमि हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों और बहादुर सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में राजस्व बढ़ाने के लिए प्रभावी नीतियां अपनाई गई हैं। इनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। केंद्र सरकार की ओर से कुछ अनुदानों में कटौती के बावजूद प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधनों में भी विकास कार्यों को गति दी है। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत देने में हिमाचल देश में अग्रणी रहा है। चंबा में 1387 प्रभावित परिवारों को लगभग 12 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है।


जिले में तीन वर्षों में 15 करोड़ 25 लाख से 243 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए। 165 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई। 18 करोड़ 46 लाख रुपये से 224 किलोमीटर एचटी और एलटी विद्युत लाइनें स्थापित की गईं। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संस्थान के दूसरे चरण के अंतर्गत भवन निर्माण के लिए 194 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। जिले में 7 विद्यालयों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध किया गया है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed