फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now we will have to wait for online family copy.

Chamba News: अभी ऑनलाइन परिवार नकल के लिए करना होगा इंतजार

Mon, 29 Apr 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Now we will have to wait for online family copy.
चंबा। शहरवासियों को परिवार नकल ऑनलाइन लेने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। इसके लिए चल रहे सर्वे को कंपनी अभी पूरा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

हालांकि, जनवरी में कंपनी को सर्वेक्षण का कार्य सौंपने के बाद तीन महीनों के भीतर ये कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अभी भी सर्वेक्षण का कार्य जारी है। जून तक ऑनलाइन परिवार नकल सर्वे करने का कार्य चल सकता है। इसके बाद ही चंबा वासियों को परिवार नकल लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटने से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। ऑनलाइन परिवार नकल मिलने से वे नप कार्यालय के चक्कर लगाने से बचेंगे। साथ ही शहरवासी जरूरत के हिसाब से घर बैठे झट से ऑनलाइन परिवार नकल के लिए आवेदन कर उसे हासिल कर सकेंगे।
बीते वर्ष शहरी विकास निदेशालय ने परिवार रजिस्ट्रेशन एप लांच की है। इसके माध्यम से परिवार का ऑनलाइन रजिस्टर बनेगा। इसमें चंबा शहर के हर परिवार का रिकॉर्ड अपलोड किया जाना है। इसके लिए लोक मित्र केंद्र की ओर से शहर के हर वार्ड का सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के दौरान परिवार के हर सदस्य की जानकारी एकत्रित जाएगी और इसे मोबाइल एप पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद नगर परिषद की ओर से ऑनलाइन परिवार नकल जारी करनी है, लेकिन जिस कंपनी को सर्वे का कार्य सौंपा है। उन्होंने अभी तक सर्वे का कार्य पूरा नहीं किया है। ऐसे में ऑनलाइन परिवार नकल मिलने की आस लगाए बैठे लोगों को अभी तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कसाकड़ा, हरदासपुरा, सुल्तानपुर, सपड़ी, धड़ोग, सुराड़ा, हटनाला, जनसाली, जुलाहकड़ी, चौंतड़ा और चौगान वार्ड के नगर परिषद के पास पांच हजार से अधिक गृह मालिक दर्ज हैं। ऐसे में लोगों को परिवार नकल लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। उससे पहले उन्हें वार्ड पार्षद की रिपोर्ट लेनी पड़ती है। शहरी विकास निदेशालय की ओर से लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए यह योजना शुरू की है। इसके लिए चल रहा सर्वे जून तक खत्म होगा। उसके बाद डाटा इकट्ठा करके लोगों को ऑनलाइन परिवार नकल लेने के लिए कैसे आवेदन करने बारे जानकारी दी जाएगी। उधर, नगर परिषद की कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी नीलम राणा का कहना है कि ऑनलाइन परिवार नकल के लिए कंपनी सर्वे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed