{"_id":"66a8c5124443ca394a0b7fb9","slug":"now-there-will-be-no-more-hassle-of-irrigating-the-gardens-chamba-news-c-88-1-cmb1002-130003-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब नहीं रहेगा बगीचों की सिंचाई का झंझट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब नहीं रहेगा बगीचों की सिंचाई का झंझट
विज्ञापन
28 करोड़ रुपये से बनाए जा रहे 32 क्लस्टर भंडारण टैंक
उद्यान विभाग ने की पहल, बागवानों को मिलेगी सुविधा
पांच ब्लॉकों में अक्तूबर तक तैयार हो जाएंगे भंडारण टैंक
पाइप के जरिये बगीचों तक पानी पहुंचा जा सकेंगे बागवान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 28 करोड़ से सिंचाई के लिए 32 क्लस्टर जल भंडारण टैंक बनाए जा रहे हैं। उद्यान विभाग चंबा ने यह पहल की है। बागवानों को अक्सर अपने बगीचाें की सिंचाई करने में दिक्कतें पेश आती रहती हैं। बागवानों की चिरलंबित समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने जल उपभोक्ता संघ के तहत इन क्लस्टरों का निर्माण किया जा रहा है। जिले के पांच ब्लॉकों में अक्तूबर तक पूरी तरह से भंडारण टैंक बनकर तैयार हो जाएंगे जिससे बागवानों को काफी लाभ मिलेगा। बागवान पाइप के जरिये आसानी से बगीचों तक पानी पहुंचा सकेंगे।
गौरतलब है कि जिले में बागवानी बहुत कम होती जा रही है लेकिन, उद्यान विभाग की इस नई पहल से बागवानों का रुझान अब बागवानी की ओर बढ़ सकता है। बागवानों को विशेषकर पानी की दिक्कत रहती है कि बगीचों में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था कैसे की जा सकेगी। अब यह दिक्कत भी जल्द दूर होगी। वर्ष 2016 में जल उपभोक्ता संघ के तहत इन क्लस्टरों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। ब्लाॅक चंबा, मैहला, सलूणी, भरमौर, तीसा और भटियात में क्लस्टरों का निर्माण किया जा रहा है। अक्तूबर तक इनके जल भंडारण टैंक बनकर तैयार हो जाएंगे।
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह का कहना है कि 28 करोड़ से बागवानी को बढ़ावा देने और बागवानों की सहूलियत के लिए पांच ब्लॉकों में 32 क्लस्टर जल भंडारण टैंक बनाए जा रहे हैं जो अक्तूबर में पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। कहा कि बागवान पाइप के जरिए अपने बगीचों तक पानी पहुंचा सकते हैं।