{"_id":"6a11e23d1e9d2c491605c50d","slug":"now-the-wheels-of-the-bus-stopped-on-the-jammu-chamba-route-chamba-news-c-88-1-cmb1002-184270-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब जम्मुहार-चंबा रूट पर थमे बस के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब जम्मुहार-चंबा रूट पर थमे बस के पहिये
Sat, 23 May 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 23 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
बस खराब होने से यात्रियों को दो घंटे तक झेलनी पड़ी परेशानी
दूसरी बस का करते रहे इंतजार, नहीं आई तो पैदल ही निकले घर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जम्मुहार-चंबा रूट पर जाने वाली एचआरटीसी बस के पहिये शनिवार को बीच रास्ते में थम गए। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बस खराब होने से करीब 40 यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इनमें स्कूल और कॉलेज विद्यार्थी भी शामिल रहे। यात्री लगभग दो घंटे तक फंसे रहे। सरकारी बस निर्धारित रूट पर सुबह सात बजे जम्मुहार से चंबा के लिए जा रही थी। रास्ते में तकनीकी खराबी आने से बस के पहिये थम गए।
यात्रियों में तिलक राज, विनोद कुमार, सुनील कुमार, आशा कुमारी, सत्या देवी और कुसमो देवी ने कहा कि बस खराब होने के बाद परिवहन निगम की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने मजबूरी में पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकलना शुरू कर दिया। यह रूट काफी महत्वपूर्ण है। इस पर रोजाना विद्यार्थियों और आम यात्रियों की आवाजाही रहती है मगर हर दिन बस आते जाते बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। बस खराब होने से यात्रियोें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि रूट पर नियमित और दुरुस्त बस सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। आपात स्थिति में तुरंत वैकल्पिक बस की व्यवस्था की जाए ताकि यात्रियों को इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बसें काफी पुरानी हैं। हालांकि, उन्हें रूट पर भेजने से पहले अच्छे से मरम्मत की जाती है कई बार तकनीकी खराबी से यह समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
--