फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now the account of vaccination will not have to be kept in the copy

Chamba News: अब कॉपी में नहीं रखना पड़ेगा टीकाकरण का हिसाब

Mon, 21 Aug 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Now the account of vaccination will not have to be kept in the copy
चंबा। जिला सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अब गर्भवती महिलाओं को स्कूल कॉपी में अपने प्रसव से लेकर टीकाकरण का हिसाब-किताब नहीं रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के पास एमसीपी (मदर चाइल्ड प्रोटेक्शन) कार्ड की सप्लाई पहुंच चुकी है। राज्य सरकार की तरफ से चंबा में 12000 कार्ड भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर विभाग राज्य सरकार से छह माह से मांग कर रहा था जिसे छह माह के बाद पूरा किया गया है। छह माह से गर्भवती महिलाएं अपने प्रसव से लेकर टीकाकरण की जानकारी कॉपी में दर्ज कर रही थीं। जब भी वे टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य संस्थान में पहुंचती थीं तो अपने साथ कॉपी को लेकर जाती थीं जिसे देख उनका टीकाकरण किया जाता था। जबकि, एमसीपी कार्ड पर गर्भवती का पूरा रिकॉर्ड दर्ज होता है। इसमें उसके प्रसव से लेकर पैदा होने वाले नवजात के संपूर्ण टीकाकरण की जानकारी दी गई होती है। ऐसे में अब महिलाओं को अपने बच्चों के टीकाकरण को लेकर भी चिंता नहीं सताएगी। कार्ड को देख महिलाएं पता लगा पाएंगी कि उनके बच्चे का टीकाकरण कौन सी तारीख को होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चंबा मेडिकल कॉलेज में हर माह सौ प्रसव किए जाते हैं। जबकि, जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी रोजाना किसी न किसी गर्भवती का प्रसव होता है। ऐसे में एमसीपी कार्ड गर्भवतियों के लिए काफी जरूरी था। इसको लेकर अमर उजाला ने कई बार खबरें भी प्रकाशित की थीं। इसके परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य विभाग के पास कार्ड की सप्लाई पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि सरकार से एमसीपी कार्ड की सप्लाई चंबा पहुंच चुकी है। जिले से विभिन्न खंडों में कार्ड की आपूर्ति की जा चुकी है। अब गर्भवतियों का रिकॉर्ड इसी कार्ड पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed