फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now 90 workers will handle the cleaning system in Chamba city

चंबा शहर में अब 90 कर्मी संभालेंगे सफाई व्यवस्था

Tue, 21 Jun 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Now 90 workers will handle the cleaning system in Chamba city
चंबा। शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 11 वार्डों को दो जोन में बांटा गया है। इनमें सफाई व्यवस्था का जिम्मा अब 90 सफाई कर्मियों के हवाले रहेगा। सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई ढील न रहे, इसलिए चंबा नगर परिषद अपने स्तर पर चार सुपरवाइजर भी रखेगी। नगर परिषद ने नए सिरे से होनी वाली सफाई व्यवस्था के 15 लाख के ठेेके में इस तरह का बदलवा करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से शहर के 11 वार्डों में रहने वाले 4,400 गृह मालिकों से डोर-टू-डोर कूड़ा कर्कट एकत्रित किया जाता है। इससे पहले शहर के इन वार्डों को तीन जोन में बांट कर 103 सफाई कर्मी सफाई व्यवस्था देख रहे थे तो वहीं पांच गाड़ियों के जरिये कूडे़-कर्कट को शहर से बाहर कूड़ा संयंत्र तक ले जाने की व्यवस्था थी। ऐसे में अब नगर परिषद ने दो जोन में सभी वार्डों को शामिल करने और सफाई कर्मियों की संख्या में कमी करने का निर्णय किया है। प्रथम जोन में चौंतड़ा, जनसाली, हटनाला, सुराड़ा, चौगान, सुल्तानपुर वार्ड, शहर का मुख्य बाजार, बस स्टैंड, अस्पताल, सब्जी मंडी और मीटर मार्केट का क्षेत्र शामिल रहेगा। द्वितीय जोन में हरदासपुरा, जुलाहकड़ी, सपड़ी, कसाकड़ा और धड़ोग इलाके शामिल किए गए हैं। इन जोनों के तहत घरों, दुकानों, मार्केट और संस्थानों से एकत्रित होने वाले कूड़े-कर्कट को निष्पादन के लिए कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र केंद्र में भेजा जाएगा। नियमानुसार ठेकेदार को अपने स्तर पर चार हाइड्रोलिक वाहन भी रखने होंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि शहर के 11 वार्डों में सफाई व्यवस्था को चकाचक करने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। पहले से लगे सफाई कर्मियों को नहीं निकाला जाएगा। उन्हें अन्य जगह कार्य दिया जाएगा। टेंडर खुलने के बाद कार्य आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed