फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   notice send to defaulter

सिहुंता में बिजली बिल न चुकाने पर भेजे नोटिस

Thu, 10 Mar 2022 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
notice send to defaulter
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता सहित आसपास के गांवों के 391 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिए हैं। लंबे समय से बिजली बिलों की अदायगी न करने पर बोर्ड प्रबंधन ने सख्ती की है। बोर्ड की कार्रवाई से बिजली बिलों को जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। बिजली बोर्ड ने उपमंडल सिहुंता के तहत उपभोक्ताओं को विभिन्न सूचनाओं के माध्यम से बिलों को समय पर जमा करवाने के लिए बोर्ड ने चेताया। बावजूद इसके कुछ डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने बोर्ड के निर्देशों को हल्के में लिया, जिस पर कार्रवाई करते हुए फरवरी माह में इन सभी डिफाल्टर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

230 घरेलू उपभोक्ताओं से 465330 रुपये, 77 व्यावसायिक उपभोक्ताओं से 211272 रुपये, 67 नॉन डोमेस्टिक और नॉन कामर्शियल वर्ग से 207272 रुपये, जबकि 12 लघु उद्योग संचालकों से 21891 रुपये की राशि वसूलनी है। बोर्ड ने जिन पांच उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटे हैं, उनके पास 20353 रुपये की राशि फंसी हुई है। प्रबंधन ने साफ किया है कि एक बार बिजली कनेक्शन कटने पर दोबारा बिजली कनेक्शन लेने की एवज में घरेलू उपभोक्ता से बिजली बिलों के अलावा ढाई सौ रुपये और लघु उपभोक्ताओं से पांच सौ रुपये कनेक्शन फीस वसूली जाएगी।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड सिहुंता के सहायक अभियंता रमणीक सिंह ने बताया कि बिजली बिल अदा न करने वालों पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed