फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   notice in internet

पंजीकृत व्यवसायियों के काम की जानकारी इंटरनेट पर मिलेगी

Fri, 26 Feb 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)। Updated Fri, 26 Feb 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन

शीघ्र ही पंजीकृत व्यवसायियों के कामधंधे के बारे सारी जानकारी इंटरनेट पर अब मुहैया हो जाएगी। ऐसे में  इंटरनेट का इस्तेमाल करके दुनिया के किसी भी कोने से कोई भी किसी भी पंजीकृत व्यवसायी के कामधंधे के बारे में इंटरनेट पर ही जानकारी जुटा सकता है।

विज्ञापन


 भारत सरकार की इस योजना के तहत हाल ही में पूरे प्रदेश में सर्वे कार्य हुए हैं। जिनमें से चंबा जिले के आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग की मानें तो यहां पर 3,400 के करीब पंजीकृत व्यवसायी हैं। जिन्हें विभाग ने सात प्रकार के व्यवसाय अधिनिमय के अनुसार इस योजना के लिए पंजीकृत किया है। इसमें केवल वही व्यवसायी शामिल हैं जिन्होंने अपने व्यवसाय का बाकयदा पंजीकरण करवा रखा है। अंपजीकृत और अवैध रूप से अपना व्यवसाय चलाने वालों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। भारत सरकार के इस प्रयास से जहां आर्थिकी में पारदर्शिता आ सकेगी तो वहीं व्यवसायियों के व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


दूसरी ओर संभावना यह भी जताई जा रही है कि इस योजना के तहत व्यवसायियों को भारत सरकार की ओर से किसी तरह का अनुदान भी प्राप्त हो। उधर व्यवसायी भी इस सर्वे कार्य के पूरा होने के बाद इंटरनेट पर दिखने को लेकर खासे उत्साहित लग रहे हैं। क्योंकि मौजूदा समय में बड़े बड़े व्यवसायी इंटरनेट से जुड़ दिन दोगनी और रात चौगुनी कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आर्थिकी एवं सांख्यिकी अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि विभाग ने सर्वे कार्य पूरा करके रिपोर्ट भारत सरकार को सौंप दी है। अगर सब कुछ योजना अनुसार होता है। शीघ्र प्रत्येक पंजीकृत व्यवसायी के काम धंधे के बारे में इंटरनेट पर जानकारी जुटाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed