{"_id":"5de53eda8ebc3e54ca6423fa","slug":"notice-for-semehtar-teacher-for-absent-from-school-chamba-news-sml3162907192","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से नदारद प्रभारी, अध्यापक सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से नदारद प्रभारी, अध्यापक सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ककीरा क्षेत्र के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला समेत्तर के प्रभारी, अध्यापक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्कूल समय में नदारद रहने पर यह कार्रवाई शिक्षा विभाग ने की है। विभाग ने सात दिन के भीतर स्कूल प्रभारी सहित अन्य स्टाफ से जवाब मांगा है।
गौरतलब है कि राजकीय माध्यमिक पाठशाला समेत्तर में औचक निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आई थीं। विभागीय टीम के निरीक्षण के दौरान जहां दो कक्षाएं बिना अध्यापकों के पाई वहीं, स्कूल प्रभारी सहित एक अध्यापक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित नहीं था। इसके अलावा स्कूल भी कैश बुक भी टीम को जांच के लिए नहीं मिली।
वहीं स्कूल में लड़कियों के लिए बने शौचालय में ताला लटका था। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राएं खुले में ही शौच करने को मजबूर है। अब विभाग ने अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब मांगा है। इसके लिए सात दिन की मोहलत शिक्षकों को दी गई है। अगर स्कूल में तैनात शिक्षक संतुष्टि भरा जवाब नहीं दे पाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला उपशिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान नदारद स्कूल प्रभारी, एक अध्यापक सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।