फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No ultrasound facility in Kihar Hospital

किहार अस्पताल में नहीं अल्ट्रासाउंड सुविधा

Thu, 05 May 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
No ultrasound facility in Kihar Hospital
सलूणी (चंबा)। सिविल अस्पताल किहार में मरीजों को अल्ट्रासाउंड तक की सुविधा नहीं मिल रही है। इससे मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए 75 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार अभी तक यहां मरीजों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पाई है। रोजाना दर्जनों गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए चंबा का रुख करते हैं। यहां भी मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार उन्हें लंबी तारीख दी जाती है। इसकी वजह से मरीज काफी परेशान हैं। सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सिविल अस्पताल तो कर दिया है लेकिन अभी तक यहां सुविधाओं में विस्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस अस्पताल पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ग्राम पंचायत किहार, स्नूह, भांदल, किलोड़, डांड और सूरी की दस हजार की आबादी निर्भर करती है लेकिन मौजूदा समय में यह आबादी अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए भटकने को मजबूर है। अशोक कुमार, चैन सिंह, मनोज कुमार, हंसराज और केवल ने बताया कि किहार से चंबा जाना मरीजों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से चंबा के लिए बहुत कम मात्रा में बसों की आवाजाही होती है। अगर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए शाम हो जाए तो किहार के लिए कोई बस नहीं मिलती। ऐसी परिस्थिति में मरीजों को चंबा में होटल में कमरा लेकर रात बितानी पड़ती है। अगर रात न बितानी हो तो टैक्सी करके किहार लौटना पड़ता है। कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी किहार डॉ. पायल ने बताया कि मरीजों की समस्या से उच्चाधिकारी को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed