फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no road fascility to Kohlari Panchayat

कोहलड़ी पंचायत के आधा दर्जन गांव सड़क से वंचित

Fri, 16 Apr 2021 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
no road fascility to Kohlari Panchayat
कोहलड़ी पंचायत का डुग व काशायड़ गांव। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत कोहलड़ी के आधा दर्जन गांवों को आज तक सड़क सुविधा नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ उठाने के लिए तीन किमी पैदल सफर तय करना पड़ता है। सड़क से वंचित ग्रामीण कई बार सरकार के नुमाइंदों से सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं लेकिन, आज तक ग्रामीणों को आश्वासन के सिवा कुछ भी हाथ नहीं लगा है। चुनाव के दौरान राजनितिक पार्टी के नेता सड़क बनाने को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन चुनाव के बाद कोई सुध नहीं ली जाती।
विज्ञापन

कोहलड़ी पंचायत प्रधान चमन लाल शर्मा ने बताया कि पंचायत के डुग, लाहड़ा, फाटी, काशियाड़, पतरोग गांव आज भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। इसकी वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव में यदि कोई बीमार हो जाए तो उसे सड़क न होने की वजह से एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाती है। ऐसी परिस्थिति में तीमारदार मरीज को पालकी या फिर पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाते हैं। इसके बाद मरीज को निजी वाहन या एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया जाता है। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द सड़क बनाई जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मीत कुमार ने बताया कि उपरोक्त गांव के लोग ग्रामसभा में सड़क का प्रस्ताव पारित कर विभाग को देते हैं तो उसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed