{"_id":"60a931138ebc3e4fac54652e","slug":"no-movement-in-chamba-due-to-corona-chamba-news-sml3711594111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू के बीच घरों में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू के बीच घरों में दुबके लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर में शनिवार को बाजारों में लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। कर्फ्यू ढील के दौरान इक्का-दुक्का लोग ही जरूरी सामान की खरीदारी के लिए पहुंचे। कर्फ्यू ढील में केवल सब्जी विक्रेताओं और दूध की दुकानों सहित राशन की दुकानें ही खुली रहीं। राशन की दुकानों में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग नियम की पालना करते हुए राशन खरीदा।
वहीं, दूसरी तरफ पुलिस का भी शहर में पर्याप्त पहरा रहा। पुलिस ने वाहनों के माध्यम से आने वाले लोगों से पूछताछ की और सही कारण बताने पर ही शहर में एंट्री करने दी। जबकि, बेवजह घूमने वाले लोगों को वापस भेज दिया गया। रविवार को भी यही दुकानें खुली रहेंगी।
गौरतलब है कि जिले में कोरोना के मामले काफी बढ़ने लगे हैं। हालांकि, पिछले दो दिन से कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की तरह ही रविवार को दुकानें खुलेंगी। कहा कि प्रशासन कोविड नियमों की अवहेलना करने वालों पर नजर रख रहा है।