फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No cath lab, no trauma center in medical college

मेडिकल कॉलेज में न कैथ लैब, न ट्रामा सेंटर

Fri, 06 May 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
No cath lab, no trauma center in medical college
चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठक के दौरान चर्चा करते हुए। संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को न ट्रामा सेंटर और न कैथलैब की सुविधा मिल रही है। चंबा जिला संवेदनशील और दुर्घटना संभावित इलाका है और यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
गंभीर रूप से घायल मरीजों को बिना ट्रामा सेंटर के इलाज के लिए दूसरी जगह रेफर किया जा रहा है। इसके चलते कई मरीज बीच राह ही दम तोड़ देते हैं। यही नहीं, मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में विशेषज्ञों के कई पद खाली हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती अभी तक नहीं हो पाई है और न ही गंभीर हृदय रोग से पीड़ित रोगियों को तत्काल प्रभाव से जान बचाने के लिए कैथ लैब की स्थापना हो पाई है। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी से खासकर गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से मेडिकल कॉलेज चंबा में ट्रामा सेंटर, कैथ लैब स्थापित करने के साथ ही विशेषज्ञों के रिक्त पद भरने की मांग उठाई है। वहीं, चंबा-बालू वाया पक्काटाला मार्ग के विस्तारीकरण के कार्य को आरंभ करवाने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सदर विधायक पवन नैयर का आभार व्यक्त किया है। शुक्रवार को एसोसिएशन के प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान ओम प्रकाश, महासचिव सुरेश कश्मीरी, प्रेस सचिव चैन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed