{"_id":"6644e406f9af48b1700efde6","slug":"nine-youth-of-chamba-got-jobs-worth-rs-15-lakh-per-month-in-dubai-chamba-news-c-88-1-ssml1006-124889-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा के नौ युवाओं को दुबई में मिली डेढ़ लाख महीने वाली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा के नौ युवाओं को दुबई में मिली डेढ़ लाख महीने वाली नौकरी
Wed, 15 May 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 15 May 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिले के नौ युवा दुबई में डेढ़ लाख प्रति माह वेतन पर नौकरी करेंगे, जबकि 26 युवा दिल्ली में वियर हाउस में अच्छे पैकेज में नौकरी करेंगे।
इन युवाओं को जिला मुख्यालय के साथ लगते कंप्यूटर शिक्षण संस्थान आईसेक्ट में कैंपस इंटरव्यू के दौरान कंपनी ने चयनित किया है। इन युवाओं ने इसी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान से कोर्स किया है। ऐसे में सोमवार को संस्थान की तरफ से दिल्ली की कंपनी को बुलाकर कैंपस इंटरव्यू रखा गया था। इस इंटरव्यू में कंप्यूटर कोर्स करके बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी हासिल करने का मौका दिया गया। 100 से अधिक युवाओं ने इस साक्षात्कार में भाग लिया। इनमें 35 युवाओं को कंपनी ने चयनित किया। अन्य युवाओं को दोबारा साक्षात्कार में चयनित करने का आश्वासन दिया। संस्थान के प्रबंधक नरेंद्र सोनी ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए हर वर्ष संस्थान इस तरह से बाहरी कंपनी को बुलाकर साक्षात्कार का आयोजन करवाता है, जिससे संस्थान में कोर्स करने वाले युवाओं के अलावा अन्य पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि जो युवा चयनित हुए हैं, वे अमेजन में कार्य करेंगे। जहां पर उन्हें साल का अच्छा पैकेज दिया जाएगा।
--