{"_id":"61f8159ccddd33068f3db2f5","slug":"nine-people-caught-stealing-electricity-fined-2-5-lakhs-chamba-news-sml398203652","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करते नौ लोग पकड़े, ढाई लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करते नौ लोग पकड़े, ढाई लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। विद्युत उपमंडल सिहुंता में फ्लाइंग स्क्वायड ने नौ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए धर दबोचा। टीम ने मौके पर ही इन उपभोक्ताओं से करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला।
बीते दिनों शिमला से बोर्ड की एक टीम पहुंची। टीम ने क्षेत्र में जगह-जगह दबिश दी। करीब चार दिनों तक टीम सिहुंता में रही और बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। फ्लाइंग स्कवायड द्वारा की कार्रवाई से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा है। क्षेत्र में काफी समय इस तरह की शिकायतें मिल रही थी। बहरहाल शिमला से एक टीम क्षेत्र में पहुंची। फ्लाइंग स्कवायड ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा। बोर्ड ने भी उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि वे बिजली चोरी न करें।
गौरतलब है कि उपभोक्ता अकसर सर्दियों के दिनों में बिजली बिल से राहत पाने के लिए बिजली चोरी करते हैं। इससे बिजली बिल भी कम आता है। साथ ही अन्य कार्य भी बिना खर्चे के निपट जाते हैं। मगर ऐसा करने वालों पर अब बोर्ड सख्त हो गया है। बोर्ड ने यह कार्रवाई कर उपभोक्ताओं को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड उपमंडल सिहुंता के सहायक अभियंता सतीश ठाकुर ने बताया कि शिमला से पहुंचे फ्लाइंग स्क्वायड ने नौ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते दबोचा है। उन्होंने कहा कि करीब ढाई लाख का जुर्माना किया गया है। बिजली चोरी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।