फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NHAI could not take care of the dilapidated boundary wall for six years

Chamba News: छह साल से जर्जर चहारदीवारी की सुध नहीं ले पाया एनएचएआई

Sun, 07 Apr 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
NHAI could not take care of the dilapidated boundary wall for six years
छह साल से जर्जर चहारदीवारी की सुध नहीं ले पाया एनएचएआई
विज्ञापन

लोग बोले - कई बार करवाया गया अवगत, अब तक नहीं ली गई कोई सुध

आरोप, डंगा भी हो गया खस्ताहाल, नालियों की परिधि भी बढ़ी, परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। एक तरफ नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से जगह-जगह मार्ग का सुधारीकरण किया जा रहा है, दूसरी तरफ छह साल से खस्ताहाल हरदासपुरा आवासी कॉलोनी की चहारदीवारी की सुध नहीं ली जा रही है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि करीब दो सौ मीटर चहारदीवारी में से से सिर्फ 80 मीटर ही बची है। शेष गिर चुकी है। दूसरी तरफ, डंगा भी जर्जर हो गया है। जानकारी के अनुसार चहारदीवारी के नीचे हाईवे है। यहां से लोग भी आवाजाही करते हैं। ऐसे में हर समय चहारदीवारी गिरने से चोटिल होने का खतरा रहता है। लोगों में राज कुमार, सनी कुमार, दीपक कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, रमन कुमार और रवि कुमार का कहना है कि पिछले छह सालों से यह चहारदीवारी जगह-जगह से गिरती आ रही है। बताया कि इसके सुधारीकरण के लिए करीब तीन साल पहले निरीक्षण हुआ था, मगर निरीक्षण से आगे अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस मार्ग से स्कूली बच्चे और राहगीर भी आवाजाही करते हैं। ऐसे में कभी भी यह चहारदीवारी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण से मांग की है कि जल्द इस चहारदीवारी की सुध ली जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। इस बारे में पत्राचार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed