फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   New PHC building not built in Sechu Panchayat in ten years

Chamba News: सेचू पंचायत में दस साल में नहीं बना पीएचसी का नया भवन

Mon, 19 Jun 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Jun 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
New PHC building not built in Sechu Panchayat in ten years
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत सेचू में 10 साल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे तीन पंचायतों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की मानें तो 2014 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेचू के भवन निर्माण के लिए एक ठेकेदार को टेंडर अवार्ड किया गया था। इसके बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने उस पर कोर्ट का स्टे ले लिया। इसके बाद आज दिन तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का कार्य अधर में ही लटका हुआ है।
विज्ञापन

इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से तीन पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा लेकिन पिछले 10 साल से क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन नहीं मिल पाया है। विभाग की तरफ से हाल ही में नया भवन बनाने के लिए अन्य ठेकेदार को दोबारा से टेंडर अवार्ड किया गया है। इसमें 1.90 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले जिस ठेकेदार को कार्य आवंटित किया गया था वह 52 लाख में इस भवन का निर्माण कर रहा था लेकिन अब विभाग की ओर से उसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए 1.90 करोड़ का टेंडर एक अन्य ठेकेदार को अवार्ड किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेचू के भवन निर्माण के लिए विभाग ने दोबारा टेंडर करवाया है। निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed