{"_id":"5832f29b4f1c1b9f71b395f8","slug":"new-note-in-chamba-atm-with-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के एटीएम से 24 घंटे के भीतर निकलेंगे नए नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के एटीएम से 24 घंटे के भीतर निकलेंगे नए नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 21 Nov 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद चंबा में लोगों को पहली बार राहत मिलने वाली है। चंबा के एटीएम में आगामी 24 घंटे से पांच सौ और दो हजार रुपये के नोट भी मिलने शुरू हो जाएंगे। पीएनबी व एसबीआई दोनों राष्ट्रीय बैंकों ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
इंजीनियरों की एक टीम चंबा के एटीएम को दो हजार व पांच सौ के नोट रखने लायक बना रही है। इस टीम ने सोमवार को पीएनबी के कई एटीएम दुरुस्त किए हैं। अब इन एटीएम को सर्वर से जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व एटीएम से सिर्फ सौ-सौ के नोट ही निकल रहे थे। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
पांच सौ और दो हजार के नोट निकलने शुरू होने के बाद बैंक कैश निकासी की मियाद भी बढ़ा सकते हैं। नोट बंदी के बाद बैंकों के सामने लंबी कतारें नजर आ रही हैं। नए नोट निकलने का प्रचलन शुरू होने के बाद इनमें भी कमी की संभावना को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
एसबीआई चंबा के प्रबंधक एलआर ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीएनबी के इंजीनियर चंबा पहुंच चुके हैं जबकि एसबीआई ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। महज दो दिन के अंतराल में इन दोनों राष्ट्रीय बैंकों के अलावा दूसरे सभी बैंकों के एटीएम से भी नए नोट निकलने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैंक नियमित रूप से ग्राहकों को राहत देने के लिए प्रयासरत है।
बैंकों में शादी का कार्ड लेकर पहुंचे चार परिवार
चंबा। शादी के कार्ड पर ढाई लाख रुपये तक की निकासी के अब तक चार मामले चंबा शहर के देखने को मिले हैं। सोमवार को एसबीआई में तीन और पीएनबी में एक ग्राहक शादी का कार्ड लेकर पहुंचा। इन सभी को बैंकों ने निर्धारित प्रमाणपत्र दिखाने पर ढाई लाख रुपये की निकासी कर दी। एसबीआई के प्रबंधक एलआर ठाकुर ने बताया कि कार्ड के साथ उपभोक्ता को एक शपथपत्र देना जरूरी है जिसमें इस बात की पुष्टि होती हो कि वह सिर्फ एक बार ही ढाई लाख रुपये की निकासी कर रहा है। यह निकासी दूल्हे और दुल्हन के माता-पिता या उनके खुद के खातों से हो सकती है।