फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   New experiment: Now games will be played simultaneously in all the schools of Chamba

नया प्रयोग : चंबा के सभी स्कूलों में अब एकसाथ होंगी खेलें

Thu, 14 Sep 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 14 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
New experiment: Now games will be played simultaneously in all the schools of Chamba
चंबा। खेलों के लिए बार-बार शिक्षकों को ड्यूटी नहीं देनी पड़ेगी। शिक्षा निदेशालय ने एक ही तिथि में खेलों का शुभारंभ और समापन करने का प्रयोग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को अंडर-19 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिले के सभी जोन में हुआ। इस तरह का प्रयोग पहले स्टेट स्तर पर हो चुका है। यह पहला मौका है, जब चंबा के सभी जोन की खेलकूद प्रतियोगिताएं एक ही तिथि पर शुरू हुईं। निदेशालय के निर्देशों के बाद स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई ज्यादा समय के लिए प्रभावित नहीं होगी, वहीं शिक्षकों को भी बार-बार खेलों में ड्यूटी नहीं देनी पड़ेगी। आपदा के बाद निदेशालय ने इस तरह के आदेश जारी किए हैं। इनके अनुरूप शिक्षा विभाग ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल बनाया है। सभी जोन की प्रतियोगिता एक साथ शुरू हुई है।
विज्ञापन

छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता एक ही तिथि से शुरू हुई है। छात्राओं की प्रतियोगिताओं के लिए भी एक ही तिथि का शेड्यूल बनाया जाएगा। गौरतलब है कि पहले जोन स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अल शेड्यूल जारी किया जाता रहा है, मगर इस बार ऐसा नहीं होगा। एक ही तिथि के तहत प्रतियोगिता शुरू होगी और सभी जोन में एक ही तिथि के अनुरूप प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि अब सभी जोन की खेलकूद प्रतियोगिताएं एक ही तिथि में शुरू होंगी और एक ही तारीख पर समापन होगा। निदेशालय के आदेशानुसार ऐसी व्यवस्था बनाई गई है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed