{"_id":"616d7a6041aa362aaa5503ad","slug":"naujawan-sabha-demonstrated-against-the-government-chamba-news-sml38756848","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ नौजवान सभा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ नौजवान सभा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चुवाड़ी में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते भटियात नौजवान सभा के सदस्य।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी अस्पताल में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने के कारण भटियात नौजवान सभा ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन करने के उपरांत एसडीएम के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें चुवाड़ी अस्पताल में चल रही समस्याओं का जल्द हल करने की मांग की गई। इसके लिए उन्होंने सरकार को दस दिन का समय दिया है।
कहा कि अगर दस दिन के अंदर मरीजों को सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई गईं तो नौजवान सभा चुवाड़ी में आंदोलन शुरू कर देगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार की रहेगी। नौजवान सभा के सचिव गौरव ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भटियात में स्वास्थ्य सुविधाएं रामभरोसे हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने की वजह से कई लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं। हाल ही में चुवाड़ी अस्पताल में इलाज न मिलने के कारण एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि चुवाड़ी अस्पताल रेफरल अस्पताल बन चुका है। अल्ट्रासाउंड की मशीन दो साल से धूल फांक रही है लेकिन, सरकार और विभाग रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। कोरोना काल में लोग ऑक्सीजन जैसी सुविधा के लिए तरसते रहे लेकिन, चुवाड़ी में लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा नहीं मिल पाई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अस्पताल में सभी प्रकार के टेस्टों की सुविधा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
साथ ही सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी तुरंत करवाई जाए। इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती तुरंत प्रभाव से की जाए। प्रदर्शन में कार्तिक, अक्षय, रितेश, रंजीत, गौतम, विशाल, आशीष, सुदेश, अरुण, आंचल, मीनाक्षी, अर्पिता, वंदना, कोमल और प्रिया सहित अन्य शामिल रहे।