फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nancy will show strength in ODI Challenger Trophy

वनडे चैलेंजर ट्रॉफी में दम दिखाएंगी नैंसी

Tue, 26 Oct 2021 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Nancy will show strength in ODI Challenger Trophy
क्रिकेट खिलाड़ी नैंसी शर्मा। - फोटो : Chamba
चंबा। ग्राम पंचायत छतराड़ी निवासी नैंसी शर्मा वूमेन अंडर-19 वन-डे चैलेंजर ट्रॉफी में दमखम दिखाएंगी। यह प्रतियोगिता बीसीसीआई की ओर से जयपुर में करवाई जा रही है। नैंसी चैलेंजर ट्रॉफी में भाग लेने वाली चंबा की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन

नैंसी का चयन हाल ही में हुई वूमेन-19 अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत हुआ है। नैंसी के चैलेंजर ट्रॉफी में हुए चयन को लेकर जिला क्रिकेट एसोसिएशन चंबा के पदाधिकारियों सहित खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार करते हुए नैंसी को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। क्रिकेट एसोसिएशन चंबा के जिला संयोजक मनुज शर्मा ने कहा कि नैंसी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

नैंसी ने जिस मेहनत और लग्न से अपनी प्रतिभा को निखारा है, वह सराहनीय है। उन्होंने जिला चंबा की युवतियों से आह्वान करते हुए कहा कि नैंसी से प्रेरणा लेकर बेहतर खिलाड़ी बनने की दिशा में लगातार मेहनत करती रहें। गौरतलब है कि 25 अक्तूबर से शुरू हुई प्रतियोगिता आगामी सात नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed