फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nakrod pwd issue notice for incrochment

लोनिवि ने नकरोड़ में अवैध कब्जा धारकों को हटाने को जारी किए नोटिस

Thu, 06 Aug 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
nakrod pwd issue notice for incrochment
चंबा। लोनिवि ने नकरोड़ में अवैध कब्जा धारकों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके तहत दो दिनों के भीतर कब्जा धारकों ने कब्जा नहीं हटाया तो लोनिवि अवैध कब्जों को हटाएगा।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से बचने के लिए लोनिवि ने सभी अवैध कब्जा धारकों को समय रहते सामान समेटने के निर्देश दिए हैं। इसमें से ज्यादातर कब्जाधारक खुद कब्जा हटाने के लिए तैयार भी हो गए हैं। अगर कोई व्यक्ति नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

सभी कब्जाधारियों को दो दिनों की मोहलत दी गई है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। नकरोड़ बाजार में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने रातों रात सरकारी जमीन पर अवैध रूप से खोखे तैयार कर लिए हैं। इसकी सूचना लगते ही लोनिवि ने उन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकरोड़ में अवैध कब्जाधारकों की संख्या बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों ने लोनिवि में शिकायत भी करवाई थी। इसके बाद विभाग ने नकरोड़ में जायजा लेकर आगामी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा धारकों को नोटिस जारी किए हैं।

लोनिवि के अधिशाषी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि नकरोड़ में अवैध कब्जाधारकों को नोटिस जारी किए हैं। ज्यादातर कब्जा धारक कब्जे हटाने को तैयार हैं। जो लोग कब्जे नहीं हटाएंगे, उसे जेसीबी से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed