फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Permission will be taken from the center to make Holi-Utrala road and Chahani tunnel

Chamba News: होली-उतराला सड़क और चैहणी सुरंग बनाने को केंद्र से ली जाएगी अनुुमति

Thu, 19 Jan 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Jan 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Permission will be taken from the center to make Holi-Utrala road and Chahani tunnel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। होली-उतराला सड़क और चैहणी सुरंग निर्माण के लिए केंद्र सरकार से अनुमति ली जाएगी। इसको लेकर भरमौर-पांगी विस क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज जल्द केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने दिल्ली जाएंगे। पांगी और भरमौर की जनता सुरंग और सड़क के निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग कर रही है लेकिन उनकी मांग आज तक किसी भी सरकार ने पूरी नहीं की। उनकी इन दोनों मांगों को पूरा करने का बीड़ा अब पहली बार विधायक बने डॉ. जनकराज ने उठाया है। उन्होंने कहा कि होली-उतराला सड़क बनने से समस्त जिलावासियों को लाभ मिलेगा । इसके लिए उन्होंने जिले के लोगों का सहयोग भी मांगा है।

उन्होंने कहा कि भरमौर की छह प्रमुख मूलभूत सुविधाओं को जन-जन तक पंहुचाने के प्रयास किए जाएंगे। इसमें मुख्य तौर पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली और मोबाइल नेटवर्किंग आदि की सुविधा का हर व्यक्ति को लाभ मिलना जरूरी है। भरमौर में कई ऐसे गांव हैं जहां सड़कें तक नहीं हैं। शिक्षा हासिल करने के लिए आठ से दस किलोमीटर पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। जहां स्कूल खोले गए हैं वहां पर पर्याप्त स्टाफ नहीं है। कई गांव ऐसे हैं जहां पीने के लिए पानी मीलों दूर से ढोना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली की लचर व्यवस्था के कारण हल्की बर्फबारी होने पर भी बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। उन्होंने कहा कि अभी तक जहां पर भी दौरा किया है वहां से उन्हें सूचनाएं मिली हैं कि सरकारी विभागों ने कागजों में तो लाखों के कार्य करवाए लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं किए गए। ऐसे किए गए सभी कार्यों का पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं इन कार्यों को करवाने वाले अधिकारी भी बेनकाब किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed