फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Muslim Welfare Society will run a campaign against drugs: Latif

नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी : लतीफ

Mon, 10 Feb 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Feb 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
Muslim Welfare Society will run a campaign against drugs: Latif
मसवाड़ी मदरसा में बैठक में मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के पदा​धिकारी। -संवाद
चंबा। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी चंबा की बैठक रविवार को साहो स्थित मसवाड़ी मदरसा में हुई। इसमें क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के बच्चों और युवाओं को नशे की कुरीति से बचाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना था। बैठक में निर्णय लिया गया कि नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा, जिससे युवाओं को इस लत से दूर किया जा सके।
विज्ञापन

सोसायटी के अध्यक्ष लतीफ मुहम्मद ने कहा कि बैठक में यह तय किया गया कि नशे की रोकथाम के लिए 35 युवाओं की एक विशेष सोसायटी बनाई जाएगी। यह सोसायटी नशा मुक्ति अभियान को गति देने के साथ-साथ क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का काम करेगी। इसके अंतर्गत नशा निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा और इससे बाहर निकलने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन

सोसायटी ने निर्णय लिया कि रमजान से पहले विशेष नशा निवारण कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में स्थानीय लोगों, समाजसेवियों और धार्मिक गुरुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि युवाओं को नैतिक मूल्यों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि नशा एक सामाजिक समस्या है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए पूरे समाज को एकजुट होना होगा। इसके लिए स्कूलों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में सोसायटी के अध्यक्ष लतीफ मुहम्मद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल हुसैन, महासचिव हसन दीन, सचिव शमून खान, हुसैन अली, रफी मोहम्मद, नूर दीन, अल्लादिता, अमीर, मौलाना जान मुहम्मद समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed