फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Movement of big vehicles stopped on Nainikhad-Khairi road

नैणीखड्ड-खैरी सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद

Tue, 05 Oct 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Movement of big vehicles stopped on Nainikhad-Khairi road
ऐनणमाता मंदिर के समीप सड़क के निचली तरफ हुआ भूस्खलन - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। नैणीखड्ड-खैरी सड़क पर अब बड़े वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। ऐनण माता मंदिर के समीप सड़क की निचली तरफ भूस्खलन हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के निचली तरफ डंगा नहीं लगाया गया है। इसके चलते यहां हर समय हादसे का अंदेशा रहता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और बसों की आवाजाही थम गई, जबकि छोटी गाड़ियां भी काफी मुश्किल से निकल रही हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस मार्ग की दूरी करीब तीस किलोमीटर है। ऐनण माता मंदिर और केहल के समीप भूस्खलन हो रहा है। गौरतलब है कि इस सड़क से दस हजार आबादी लाभान्वित हो रही है। सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लोगों को सरकारी बस की बजाय निजी गाड़ियों में आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों देवराज, शिव कुमार, प्रताप चंद, अशोक कुमार और शेर सिंह ठाकुर का कहना है कि सोमवार को हुई बारिश से सड़क के निचली तरफ भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। ऐसे में बड़े वाहनों की आवाजाही थम गई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द सड़क पर डंगा लगाया जाए या फिर सड़क की ऊपरी तरफ कटिंग कर मार्ग दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बैली के उपप्रधान कैप्टन जैसी सिंह का कहना है कि इसके बारे में वे कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन, लोक निर्माण विभाग की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार का कहना है कि निचली तरफ से डंगा लगाने की संभावना नहीं है। इसलिए सड़क की ऊपरी तरफ से कटिंग की जाएगी। मशीनरी मौके पर भेज दी हैै। जल्द मार्ग को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed