{"_id":"61d98fc2b718612b901b80b5","slug":"mountain-sliiding-in-maihala-hundreds-of-vehicles-stuck-on-nh-chamba-news-sml396063033","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहला में दरका पहाड़, एनएच पर फंसे सैकड़ों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहला में दरका पहाड़, एनएच पर फंसे सैकड़ों वाहन
विज्ञापन
उदयपुर में भरमौर-पठानकोट एनएच बंद होने से लगी वाहनों की कतारें।
- फोटो : Chamba
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मैहला पुल के समीप पहाड़ दरक गया। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। शनिवार को दोपहर दो बजे भूस्खलन हुआ, जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। प्रचंड ठंड और मूसलाधार बारिश के बीच यात्री अपने बच्चों सहित गाड़ियों में ही फंसे रहे। वहीं, दूसरी तरफ सूचना मिलने पर विभागीय मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक मशीनरी सड़क को बहाल करने में जुटी थी।
गौरतलब है कि जिस जगह भूस्खलन हुआ, वह काफी तंग हिस्सा है। उसे चौड़ा करने के लिए एनएच प्राधिकरण की ओर से गत माह ब्लास्टिंग भी की गई लेकिन, यह कार्य अधूरा रह गया। ग्रामीणों को आशंका थी कि बारिश के दौरान दोबारा भूस्खलन हो सकता है। ग्रामीणों की यह आशंका सही साबित हुई और शनिवार दोपहर हुई बारिश के चलते पहाड़ दरक गया और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। वाहन चालक अरुण कुमार, काका राम, साहिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी चंद, उमेश कुमार, राकेश कुमार, उत्तम दास और राजेश कुमार का कहना है कि वे सड़क के इस हिस्से को चौड़ा करने की मांग काफी समय से कर रहे हैं।
हालांकि, एनएच प्रबंधन की ओर से ब्लास्टिंग भी की गई लेकिन, कार्य बीच में ही छोड़ दिया। इसके चलते अब यह मार्ग बंद हुआ है। कुल मिलाकर भारी बारिश के बीच हाईवे बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि इसके बारे में सूचना मिलते ही मशीनरी मौके पर भेजी गई है। कहा कि जल्द मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।