फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   mountain cracked near Maihala bridge, danger hovered

मैहला पुल के पास दरका पहाड़, मंडराया खतरा

Tue, 25 Jan 2022 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
mountain cracked near Maihala bridge, danger hovered
मैहला पुल के पास पहाड़ी पर पड़ी दरार। - फोटो : Chamba
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मैहला पुल के पास अब बड़ा खतरा मंडरा गया है। ब्लास्टिंग के बाद पहाड़ में लंबी दरार पड़ गई है। मंगलवार को पहाड़ी से गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाया और यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ी से भूस्खलन के कारण जहां बार-बार मार्ग बाधित हो रहा है तो वहीं, पहाड़ दरकने का नया खतरा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

कुल मिलाकर मैहला से अब आवाजाही काफी ज्यादा रिस्की हो गई है।
जानकारी के अनुसार मैहला पुल के पास संकीर्ण मार्ग को चौड़ा करने के लिए एनएच प्रबंधन की ओर से गत माह ब्लास्टिंग की गई है। ब्लास्टिंग के चलते जहां सड़क किनारे पहाड़ जर्जर हो गए हैं तो वहीं, दूसरी तरफ ब्लास्टिंग की धमक से अब पहाड़ में भी दरारें आ गई हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। इस पहाड़ के नीचे हाईवे का काफी हिस्सा आता है। लिहाजा, पहाड़ के दरकने से काफी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों राकेश कुुमार, सुनील कुमार, अमित कुुमार, राज कुमार, बंटू राम, सुरेंद्र सिंह और अंकुश कुमार का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में त्वरित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मैहला के उपप्रधान भुवनेश सिंह कटोच ने बताया कि वह मंगलवार को मौके पर गए। पहाड़ में करीब दो फीट की दरार पड़ गई है। एक मकान भी पहाड़ के समीप है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द उचित कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डीसी राणा का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। इसके लिए ज्योलॉजिस्ट एक्सपर्ट को बुलाया गया है। साथ ही एक टीम का गठन किया गया है। इसमें एसडीएम, माइनिंग ऑफिसर, एनएच एक्सईएन को शामिल किया गया है। ये मौके पर जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। एहतियातन हाईवे पर दोनों तरफ पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एक समय में एक ही वाहन हाईवे से गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed