{"_id":"af1373f5a69bdf073d8611d9b0f22f4e","slug":"motor-chalan-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 101 चालान कर वसूला 20,600 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 101 चालान कर वसूला 20,600 रुपये जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस की ओर से रोजाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए जा रहे हैं। इन चालानों में पुलिस हजारों रुपये जुर्माना भी वसूल कर रही है।
विज्ञापन
वीरवार को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए। इस दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 101 चालान किए और 20 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इस अभियान के तहत रोजाना विभिन्न स्थानों पर पुलिस की ओर से नाके बंदी की जा रही है जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से चलाए गए इस अभियान से शहर में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन