{"_id":"e8c553abb827761859547fdeaec60afd","slug":"motor-chalan-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 50 चालान कर वसूला 7800 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 50 चालान कर वसूला 7800 रुपये जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 06 Jan 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस रोजाना कार्रवाई कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस पूरी तरह से यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर काबू नहीं पा सकी है।
विज्ञापन
इस अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने बुधवार को 50 चालान किए और 7800 रुपये जुर्माना वसूल किया। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि चंबा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या में रोक लगाने के लिए पुलिस रोजाना नाके लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काट कर उनसे जुर्माना भी वसूल कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपने अभियान को जारी रखते हुए बुधवार को चंबा के विभिन्न स्थानों पर नाके बंदी की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन