{"_id":"6869242e23d10d547e059066","slug":"mohit-played-an-innings-of-75-runs-pahadi-lions-won-the-match-by-7-wickets-chamba-news-c-88-1-cmb1003-154940-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मोहित ने खेली 75 रन की पारीे, पहाड़ी लॉयंस ने 7 विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मोहित ने खेली 75 रन की पारीे, पहाड़ी लॉयंस ने 7 विकेट से जीता मैच
Sun, 06 Jul 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Jul 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मैदान बारगाह मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत हुए मैच
दूसरे मैच में जुम्हार की टीम ने परेल को नौ विकेट से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान दो मैच खेले गए। पहले मैच में जुम्हार की टीम ने परेल को नौ विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में पहाड़ी लॉयंस की टीम ने बग्गा को सात विकेट से शिकस्त दी।
यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह ने दी। पहले मैच में परेल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और मात्र 65 रन पर ही परेल की टीम सिमट गई। इसमें रिंकू ने 18 रन की पारी खेली। जुम्हार की ओर से विशाल ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुम्हार की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें सन्नी ने 41 रन बनाएं और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। दिन के दूसरे मैच में बग्गा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए। इसमें वीरू और नन्हू ने 24-24 रन बनाए। पहाड़ी लॉयंस की ओर से डिंपू ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पहाड़ी लॉयंस की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें मोहित ने ताबड़ तोड़ 75 रन की पारी खेली, जबकि नवू ने भी 19 रन बनाए। इस जीत के साथ दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।