{"_id":"69b5904bb2fdcb94b3068c2d","slug":"mla-neeraj-inspected-the-development-works-and-project-chamba-news-c-88-1-ssml1004-177291-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विधायक नीरज ने किया विकास कार्यों और परियोजना का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विधायक नीरज ने किया विकास कार्यों और परियोजना का निरीक्षण
Sat, 14 Mar 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक नीरज नैय्यर ने विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने उपायुक्त समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ शहर के कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सदर विधायक ने ऐतिहासिक चंबा चौगान मैदान के सौंदर्यीकरण, पुलिस ग्राउंड में बन रही टर्फ पिच, मिनी सचिवालय, पुराने बस स्टैंड में बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग, चंबा हेलीपैड पर हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारियों और हरदासपुरा चौक में बच्चों के लिए आधुनिक चिल्ड्रन पार्क के निर्माण और पक्काटाला क्षेत्र में इंटरलॉक टाइल्स से रास्तों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सदर विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि पुराने बस स्टैंड में स्थित निगम के भवन को गिराने का कार्य आरंभ हो गया है। बताया कि एक माह में ये कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि उसके बाद बहुमंजिला पार्किंग स्थल बनाने का कार्य आरंभ होगा। उनका लक्ष्य एक से डेढ साल में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा एक ओर जगह पार्किंग स्थल के लिए जगह का सोइल टेस्टिंग करवाई गई है। उसकी रिपोर्ट आ गई है। बताया कि आगामी समय में वहां पर भी नींव का पत्थर रखने के प्रयास रहेंगे। इस मौके पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, नप कार्यकारी अधिकारी नीतिका, व्यापार मंडल चंबा के प्रधान वीरेंद्र महाजन समेत अन्य मौजूद रहे।