{"_id":"69ef9d53da2a775e4d0e615e","slug":"mla-ds-thakur-adopts-primary-school-bhunad-chamba-news-c-88-1-cmb1003-181736-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विधायक डीएस ठाकुर ने गोद लिया प्राइमरी विद्यालय भुनाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विधायक डीएस ठाकुर ने गोद लिया प्राइमरी विद्यालय भुनाड़
Mon, 27 Apr 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
बोले- जल्द शुरू होगा भवन की मरम्मत का काम, बनाएंगे मॉडल स्कूल
सफाई, पेयजल, शौचालय और खेल मैदान जैसी सुविधाओं का रखेंगे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने जन संपर्क अभियान के दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला भुनाड़ का दौरा किया।
उन्होंने स्कूल की मौजूदा बदहाल स्थिति का जायजा लिया और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की। विद्यालय भवन की जर्जर अवस्था, बुनियादी सुविधाओं की कमी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वातावरण के अभाव को देखते हुए विधायक ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस स्कूल का कायाकल्प किया जाएगा। विधायक ने बताया कि जल्द स्कूल भवन की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। कक्षाओं को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। सफाई, पेयजल, शौचालय और खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने विधायक के इस कदम की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से इस स्कूल की हालत सुधारने की मांग की जा रही थी। विधायक ने भरोसा दिलाया कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे और बच्चों को एक सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता बनी रहेगी।
--